
हेल्दी रहने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते? हर संभव उपाय अपनाने के बाद जब बेहतर रिज़ल्ट नहीं मिलते हैं, तो फिर मेडिकल पर खर्च करते हैं. हेल्दी रहना इतना मुश्किल भी नहीं है. आप अपने रूटीन में कुछ बदलाव करके अंतर महसूस कर सकते हैं. चिंता न करें! इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको डिटेल में एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताएँगे, जो आपको अंदर से हेल्दी बनाता है. यह प्रोडक्ट है व्हीटग्रास पाउडर. यक़ीनन अब आप जानना चाह रहे होंगे कि आख़िर व्हीटग्रास पाउडर में ऐसा भी क्या ख़ास है, जिसे हम हेल्थ के लिए इतना फ़ायदेमंद बता रहे हैं! तो चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं कि व्हीटग्रास होता क्या है!
व्हीटग्रास एक प्रकार का हरा पौधा होता है जो गेहूँ के बीजों से उगाया जाता है. इसकी जड़ें और पत्ते हरे रंग में होते हैं. इसके पत्तों के रस का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है. इसमें विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट्स, एन्जाइम्स, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं. पौधे के दानों का प्रोडक्शन शुरू होने से पहले इसके अंकुरों की कटाई की जाती है, जिससे व्हीटग्रास तैयार होता है. व्हीटग्रास पाउडर को अक्सर एक सुपरफूड के रूप में जाना है.
व्हीटग्रास पाउडर विटामिन,मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं. साथ ही, इससे बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है.
व्हीटग्रास पाउडर में क्लोरोफिल और एंजाइम होते हैं, जो कब्ज़, सूजन और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
व्हीटग्रास पाउडर एनर्जी का एक नेचुरल सोर्स है, जो थकान को कम करता है और आपको फिजिकल तौर पर स्ट्रांग बनने में मदद कर सकता है.
व्हीटग्रास पाउडर में मौजूद क्लोरोफिल शरीर से टॉक्सिन को निकालने में मदद करता है. साथ ही, यह लिवर के फंक्शन को सपोर्ट करता है.
व्हीटग्रास पाउडर भूख को कंट्रोल करता है, पाचन में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वज़न कम करने में मदद मिलती है.
कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि व्हीटग्रास पाउडर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे हृदय से संबंधित रोगों का खतरा कम हो जाता है.
व्हीटग्रास पाउडर विटामिन ए और ई से भरपूर होता है. इसलिए यह त्वचा पर से दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है. साथ ही, त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.
विटामिन और मिनरल के गुणों से भरपूर होने के कारण व्हीटग्रास पाउडर कॉग्निटिव फंक्शन में मदद करता है. साथ ही, यह आपकी मेंटल स्थिति में भी सुधार करता है.
व्हीटग्रास पाउडर एक पावरफुल एंटी-इन्फ्लेमेटरी है जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है.
इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स भी शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं जिससे सूजन कम होती है.
व्हीटग्रास पाउडर कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको पूरी तरह से हेल्दी रहने में मदद करता है.
उम्मीद है कि अब आप व्हीटग्रास पाउडर के फ़ायदों के बारे में अच्छी तरह से समझ चुके होंगे. तो फिर सोचना कैसा? आज ही से ही इसे अपने डेली रूटीन में शामिल करें!

Wheatgrass Powder - (100gm)
100% Natural Ingredients | Aids Healthy Digestion | Boosts Metabolism | Clinically Tested







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |